Crime NewsRanchi

रांची: रिटायर्ड दारोगा का बेटा देशभर में कॉलगर्ल उपलब्ध कराने के नाम पर करता था ठगी, चार गिरफ्तार

Ranchi: सीआईडी की टीम ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वालो चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मोहन साव, गोपाल सिंह, अमर प्रताप सिंह उर्फ शुभम कुमार और सपन कुमार सिन्हा शामिल है. सभी आरोपी मूलरुप से बिहार के रहने वाले हैं. अमर प्रताप सिंह और गोपाल सिंह वर्तमान में रांची में रह रहे हैं जबकि मोहन साव गिरीडीह और सपन कुमार साव हजारीबाग में रहता है. अमर प्रताप सिंह उर्फ शुभम कुमार और गोपाल सिंह के पिता झारखंड पुलिस में एसआई के पद कार्यरत थे. करीब तीन वर्ष पूर्व रिटायर्ड हो चुके हैं. आरोपी के कब्जे से 11 महंगे मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 14 चेकबुक, 19 एटीएम, 3 लैपटॉप, 1स्वाइप मशीन, 1 स्कैनर, 1 राउटर, 21550 नकद, बरामद किया गया है. आरोपी देशभर में कॉलगर्ल सप्लाई करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था. साथ ही वेबसाइट और फेसबुक पेज पर लड़के लड़कियों के बीच डेटिंग कराने का झांसा देकर भी ठगी किया जाता था. इसके अलावे “Dear User Your HDFC Account will be suspended today Please update your PANCARD click here http://surl.li/gdiig Regards” लिंक भेजता था. इस लिंक पर क्लिक करते ही फोन में नेट-बैंकिंग का फेक अप्लिकेशन इंस्टॉल हो जाता था.

यूजर जैसे ही अपना नेट बैंकिंग का आईडी पासवर्ड डालता तो साइबर अपराधियों द्वारा इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित यूजर आईडी, पासवर्ड, ओटीपी आदि डाटा डेस बोर्ड के माध्यम से संरक्षित कर उसके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. शनिवार को सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने प्रेस काफ्रेंस में बताया कि एसबीआई, पीएनबी समेत अन्य बैंक के खाताधारकों को केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के फेक एंड्रॉयड एप्लीकेशन के जरिए एक फिशिंग यूआरआई का एसएमएस भेजते की जानकारी मिली थी. जांच और अनुसंधान के बाद अपराधियों को चिन्हित कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी मोहन साव का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. मोहन साव पर गिरीडीह जिले में तीन मामले दर्ज है. आरोपी दूसरे राज्य से डेटा मंगवाता था. आरोपी शुभम के पास से करीब एक लाख डेटा मिला है. पुलिस इस मामले की भी पड़ताल में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर अब एक ही सवाल, कौन होगा ‘डुमरी का अगला लाल’- हेमंत कैबिनेट में अब किसके सिर सजेगा सेहरा

Related Articles

Back to top button