
Giridih : गिरिडीह के शास्त्री नगर में उसरी नदी के किनारे श्मशान घाट पर पार्क निर्माण कार्य का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इसे लेकर चौतरफा विरोध शुरू हो गया है. शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने इसके विरोध में पूरे शहर में आक्रोश जुलूस निकाला.
इसे भी पढ़ें- राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन
श्मशान घाट को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहले शास्त्री नगर में अतिक्रमण किए गए श्मशान घाट पर पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में शास्त्री नगर, भंडारीडीह, अंबेडकर चौक, टावर चौक और कचहरी होते हुए समाहरणालय पहुंचे. पुलिस ने उपायुक्त कार्यालय परिसर का गेट बंद कर दिया. इससे प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अविलंब श्मशान को अतिक्रमणमुक्त किया जाए साथ ही उसका सौंदर्यीकरण भी किया जाए.
इसे भी पढ़ें- रांची के बैंकों और एटीएम में ‘नोटमंदी’, नहीं मिल रहे 2000 के नोट
श्मशान घाट पर पार्क नहीं बनने देंगे : विहिप
विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष शिवपूजन कुमार और नगर मंत्री शिवशक्ति शाहा ने कहा कि उक्त श्मशान घाट पर वर्षों से हिन्दू समुदाय के लोग दाह संस्कार का कार्य करते आ रहे हैं. लेकिन प्रशासन और नगर निगम ने इसकी अनदेखी करते हुए यहां पार्क बनाने की अनुमति दी है, जो बिल्कुल अनुचित और लोगों की आस्था के खिलाफ है. विहिप नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन शीघ्र ही श्मशान घाट को अतिक्रमुक्त नहीं करता है तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.
इसे भी पढ़ें- श्मशान घाट की जमीन पर बन रहे पार्क का भारी विरोध, मौके पर मिलीं हड्डियां
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




