
Ranchi: राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को प्रमोशन देकर आइएएस में प्रमोशन दे दिया गया है. प्रमोशन 25 मई 2018 से प्रभावी होगा. इन 19 अधिकारियों के प्रमोशन के लिए कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा : मां की डांट से नाराज बेटी ने फांसी लगाकर दी जान !
इन अधिकारियों को दिया गया है प्रमोशन
राजकुमार चौधरी, रणेंद्र कुमार, भवानी प्रसाद लालदास, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, दिनेश प्रसाद, संजय कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, विनय कुमार राय, जगत नारायण प्रसाद, गणेश कुमार, शशिधर मंडल, इकबाल आलम अंसारी, सुचित्रा सिन्हा, उदय प्रताप, अशोक कुमार सिंह, राज कुमार, बद्रीनाथ चौबे एवं राम, लखन प्रसाद गुप्ता.

इसे भी पढ़ें- हाय रे गरीबी ! लोहरदगा में असुर महिला ने दस हजार में किया नवजात का…
कार्मिक विभाग की अधिसूचना में क्या है ?
• राजकुमार चौधरी, सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित को भारतीय प्रशासनिक सेवा में योगदान करने की तिथि 25 मई 2018 के प्रभाव से भारतीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. प्रोन्नति के फलस्वरुप अगले आदेश तक अपर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखंड के रूप में बने रहेंगे
• रणेंद्र कुमार, निदेशक, डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित थे. रणेंद्र कुमार प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे
• चितरंजन कुमार, निदेशक, पशुपालन झारखंड के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक इसी पद पर बने रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- रांची : सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शिक्षक पर लगा यौन शोषण का आरोप, महिला आयोग में शिकायत दर्ज
• भवानीप्रसाद लाल दास, संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के रूप में बने रहेंगे.
• अनिल कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, लातेहार के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक वर्तमान पद पर बने रहेंगे
• दिनेश प्रसाद, संयुक्त सचिव, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक वे अपर सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड के रूप में बने रहेंगे.
• रमाकांत सिंह, संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखंड के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड के रूप में बने रहेंगे.
• विनायक कुमार राय, संयुक्त सचिव. खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक अपर सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड के रूप में बने रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकारः 13 जुलाई – सर, यह अंब्रेला स्कीम क्या होती है, जो अब तक लागू ही नहीं…
• जगत नारायण प्रसाद, उप विकास आयुक्त पाकुड़ के पद पर पदस्थापित थे. प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे.
• गणेश कुमार, नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे.
• शशिधर मंडल, उप विकास आयुक्त, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित हैं. अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे.
• इकबाल आलम अंसारी, संयुक्त सचिव, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक अपर सचिव पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के रूप में बने रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- संसद के मॉनसून सत्र में संथाली में भी दे सकेंगे भाषण, आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं के…
• सुचित्रा सिन्हा, संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के पद पर पदस्थापित थीं. अगले आदेश तक अवर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के रूप में बनी रहेंगी.
• उदय प्रताप, संयुक्त सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक अपर सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के रूप में बने रहेंगे.
• अशोक कुमार सिंह, निदेशक, संस्कृति, झारखंड के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- हिमा दास ने रचा इतिहास, विश्व जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला
• राज कुमार, मनरेगा आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे.
• बद्रीनाथ चौबे, संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित थे पर उन्नति के बाद में अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के रूप में बने रहेंगे.
• राम लखन प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव सह निदेशक, सूचना जनसंपर्क विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित थे. अगले आदेश तक वे वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.