
Giridih: जिला मुख्यालय के अत्यधिक व्यस्ततम इलाकों में से एक भंडारीडीह में एक चिकित्सक के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोरों ने दंत चिकित्सक डा. मुर्शीद करीम के घर सेंघमारी करते हुए पांच लाख के जेवर समेत 50 हजार नकदी की चोरी की. घर में हुए चोरी की जानकारी गृहस्वामी सह दंत चिकित्सक डा. मुर्शीद करीम को तब हुई जब वह शनिवार को अपने घर लौटे. इस दौरान उन्होंने देखा कि चोरों ने घर के एक-एक कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. कमरों में रखे अलग-अलग अलमारी से 50 हजार नकद के साथ पांच लाख के जेवरों में सोने का चैन, बाली, कान के टाॅप्स समेत कई मंहगे जेवर और कपड़ो की चोरी कर लिया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण
शनिवार की शाम घर लौटे दंत चिकित्सक डा. करीम के घर हुए चोरी की जानकारी पड़ौसियों को मिलने के बाद पड़ौसी भी उनके घर पहुंचे तो देखा कि सारे समान बिखरे पड़े है. इस दौरान घटना की जानकारी भुक्तभोगी चिकित्सक ने पुलिस को दिया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी डा. करीब अपनी बेटी का इलाज कराने दिल्ली के एम्स गए हुए थे और शनिवार की शाम घर लौटे.




