
Ranchi: दोपहर 12: 30 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला समेत कई अन्य विधायक अपनी अपनी जगह पर खड़े हो गए. इस दौरान विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि एक ऐसा परिवार जिसने लोकतंत्र को मजबूत किया उस परिवार के लोगों को परेशान किया जा रहा है. राहुल गांधी की हत्या की जा रही है कांग्रेस विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे. इधर भाजपा विधायक सदन में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. भाजपा विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे. मंत्री और झामुमो विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे. मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्री वेल में आ गए थे.
इसे भी पढ़ें: Budget Session: कृषि विभाग के जवाब से असंतुष्ट विधायक बिरंची ने कहा, राज्य में सरकार,मंत्री और अधिकारी सभी हैं निकम्मा




