
Sahibganj: राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से राज्य में बंग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग किया. भाजपा विधायक अनंत ओझा ने इस दौरान कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से संथालपरगना की डेमोग्राफी बदल रही है. साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका तथा जामताड़ा में आदिवासी और हिंदुओं की संख्या घट रही है, जबकि मुसलमानों बढ़ रहे हैं. एनआरसी लागू करने के लिए राज्य सरकार पहल करें. राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में पड़ोसी राज्य बंगलादेश के नौंजवान शामिल हो रहे हैं. यहां के लोगो का रोजगार छीना जा रहा हैं .जिस प्रकार से यहाँ के जल जंगल जमीन पर कब्जा हो रहा हैं. इस मामले को लगातार विधानसभा मेरे द्वारा उठाया जाता हैं तब यूपीए गठबन्धन के मंत्री नकारते रहे हैं. पिछले सत्र में भी जब मैंने कहा था कि यहाँ के संसाधन का बंगलादेशी घुसपैठी प्रयोग कर रहे हैं सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं तब सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों बंगलादेशी घुसपैठी को संसाधन पहुँचाने लिए नहीं आये हैं. उन्होंने ने कहा की मुख्यमंत्री सदन में कहते कुछ और होता हैं कुछ और कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली विधवा व वृद्धावस्था पेंशन साहेबगंज में फर्जी तरीके से बनाया जा रहा हैं .जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि राजमहल प्रखंड में विधवा पेंशन के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र का सहारा लिया गया. वही बीते दिनों साहिबगंज तालझारी रेलवे स्टेशन के पास से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया था. इसी प्रकार से साहेबगंज सहित संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठी यहां के संसाधनों का फर्जी तरीके से लाभ ले रहे. संथाल परगना क्षेत्र में गौ तस्करी भी खुलेआम हो रही हैं उन्होंने ने कहा जबतक देश विरोधी गतिविधि काम करने वाले का धर्म के आधार पर पहचान होगी. तब तक इसी प्रकार से अवैध कारोबार होगा. बंगलादेशी घुसपैठिये झारखंड़ के संसाधनों पर हकमारी करने का काम कर रही हैं.
उन्होंने ने मांग किया कि इस विषय पर उच्च स्तरीय कार्यबल गठित करके और राज्य में बंग्लादेसी घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए एनआरसी लागू करने के लिए पहल करें.
इसे भी पढें: निशिकांत दुबे ने देवघर के भट्ठर धर्मशाला को बेचने से बचाने को CM हेमंत सोरेन से की अपील, कहा- साजिश में भू-माफिया




