
Ranchi: सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में सहायक आचार्यों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिला स्तरीय इन पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने जिलावार आरक्षण रोस्टर तैयार करने के निर्देश सभी स्कूलों को दिया है. इस बारे में प्राथमिक शिक्षा निदेशक चंद्रशेखर ने सभी उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भी लिखा है. बताया गया कि लगभग 50 हजार पदों पर नियुक्ति होगी.


प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र में कहा है कि कार्मिक विभाग के संकल्प (संख्या 1617, दिनांक-17.03.2023) द्वारा जिला स्तरीय पदों पर सीधी नियुक्ति के मामलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने के लिए 100 बिन्दुओं का संशोधित आरक्षण रोस्टर तैयार किया गया है. उक्त संकल्प एवं प्रासंगिक पत्रों में दिए गए निर्देश के आलोक में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य (पारा शिक्षकों) के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए जिलावार आरक्षण रोस्टर तैयार कर अधियाचना एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करायी जाए.
इसे भी पढ़ें: हिंदू नव वर्ष पर गिरिडीह विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व आरएसएस ने किया कई कार्यक्रमों का आयोजन




