ChatraCrime NewsRanchi

चतरा में 31 किलो अफ़ीम व 22 किलो डोडा की खेप बरामद, दो अफ़ीम तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

Chatra: पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंदा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम व अफीम डोडा की बरामदगी की है. पुलिस ने छापामारी में 31 किलो 250 ग्राम अफीम व 22 किलो 700 ग्राम अफ़ीम डोडा बरामद किया है. बरामद अफीम की कीमत लगभग 25 लाख रु बताई जा रही है,वहीं अफीम डोडा की अनुमानित कीमत 5 लाख रु है. इस संबंध में सिमरिया अनुमंडल के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कुन्दा थानान्तर्गत बनियाडीह, टोला सबुआ का अफीम तस्कर शम्भू गंझू ने अपने घर मे अवैध अफीम एवं डोडा छुपाकर रखा है. कुंदा बीडीओ खगेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने तस्कर शम्भू गंझू के घर पर छापामारी कर उसके घर से 28 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम एवं 22 किलो 700 ग्राम अफीम डोडा (अफीम पौधा का सूखा डंठल) बरामद किया. छापामारी के वक्त घर मे मौजूद तस्कर शम्भू गंझू के पुत्र बिगन गंझू को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: NAPS फाइनल में, अपूर्वा ,मुश्कान, प्रवीण ,कृति भगत व शालिनी पांडे का बेहतरीन प्रदर्शन

वहीं अफीम तस्करी के एक अन्य मामले में ग्राम-ईचाक निवासी भोला यादव के घर में भी अवैध गीला अफीम रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने भोला यादव के घर पर छापामारी कर घर से स्टील के केन में करीब 2 किलो 550 ग्राम अवैध गीला अफीम बरामद किया. इस दौरान पुलिस को देखकर भोला यादव झाड़ी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस संबंध में कुन्दा थाना में कांड संख्या-23/2023 धारा- 15/18/20/22/25 (ए)/27 (ए) / 29/30 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया है. वहीं गिरफ्तार दोनों पिता-पुत्र तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि संलिप्त अन्य तस्करों के विरूद्ध अनुसंधान एवं सघन छापामारी अभियान चलाई जा रही है.

Related Articles

Back to top button