Business

 सट्टेबाजी को वैध किये जाने की सिफारिश पर कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार

 NewDelhi : विधि आयोग द्वारा खेलों में सट्टेबाजी को वैध किये जाने और उसे कर के माध्यम से नियमित करने की सिफारिश किये जाने की खबर से विपक्षी दलों में उबाल आ गया है. कांग्रेस ने मौका पाते हुए शुक्रवार को  नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार जुए-सट्टे के माध्यम से देश की आगामी पीढ़ियों को बर्बाद करने की तैयारी में है.  बता दें कि विधि आयोग ने कल गुरुवार को सिफारिश की थी कि क्रिकेट सहित अन्य खेलों पर सट्टे को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर प्रणालियों के तहत नियमित कर वैध गतिविधियों के रूप में अनुमति दे दी जाये.

इसे भी पढ़ेंः ईरान से तेल आयात बंद किये जाने पर भारत ने किया प्लान डी तैयार

देश की जनता सरकार के षडयंत्रकारी निर्णयों को देख रही है : कांग्रेस

इस क्रम में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) आर्किषत करने के लिए इसे स्रोत के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाये.  खबरों के अनुसार विधि आयोग की रिपोर्ट लीगल फ्रेमवर्क: गैंबलिंग एंड स्पोर्ट्स बेटिंग इनक्लूडिंग क्रिकेट इन इंडिया में सट्टेबाजी के नियमन के लिए और इससे कर राजस्व अर्जित करने के लिए कानून में कुछ संशोधनों की सिफारिश की गयी है. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश की जनता सरकार के षडयंत्रकारी निर्णयों को देख रही है.

जनता आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखायेगी.  उन्होंने तंज किया कि गरीब की जिंदगी में जुए के जहर का घोल, टैक्स के लिए भविष्य पर सट्टे का मोल. पहले रोजगार के नाम पर थी पकौड़े बिकवाने की बारी, अब जुए-सट्टे से रोजगार दे पीढ़ियों को बर्बाद करने की तैयारी.  इस क्रम में कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि जनता आपके सारे षडयंत्रकारी निर्णयों को देख रही है.  अब आपकी सरकार जाने वाली है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button