
New Delhi : केंद्र सरकार ने करीब दो साल बाद देश में 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को कोविड दिशानिर्देशों के अनुपालन के साथ पुन: शुरू करने का फैसला किया है. नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कोविड महामारी के मद्देनज़र 23 मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को स्थगित कर दिया था. डीजीसीए ने 28 फरवरी को जारी परिपत्र में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक को अगले आदेश तक बढ़ाया था.
नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि विश्व भर में कोविड टीकाकरण के कवरेज में वृद्धि और सभी पक्षकारों से विचार विमर्श के बाद भारत सरकार ने नियमित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 26 मार्च को मध्य रात्रि के बाद नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है.
इस प्रकार से 27 मार्च 2022 से ये उड़ानें बहाल हो जाएंगी. कुछ खास देशों के साथ एयर बबल की व्यवस्था भी 26 मार्च की मध्य रात्रि तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें :यूक्रेन का दावा, मारियोपोल में रूस ने 3 लाख आम नागरिकों को बनाकर रखा है बंधक
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय यात्रा संबंधी दिशानिर्देशों
मंत्रालय ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय विमान परिचालन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 10 फरवरी 2022 को अंतरराष्ट्रीय यात्रा संबंधी दिशानिर्देशों के अंतर्गत किया जाएगा.
गौरतलब है कि इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को राहत मिलने की संभावना है जो दो साल से पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है.
इसे भी पढ़ें :मौत से ऐन पहले क्या कर रहे थे क्रिकेटर शेन वॉर्न? CCTV फुटेज में खुल गया ये बड़ा राज
बायोबबल में हो रहा था उड़ानों का संचालन
कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च 2020 को देश में लॉकडाउन लगने के साथ ही सभी उड़ानों को रोक दिया गया था. लॉकडाउन खुलने के साथ ही उड़ानों के संचालन की अनुमति मिली लेकिन बायोबबल में अब तक बायोबबल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को संचालित किया जा रहा था. हालांकि घरेलू उड़ानों को बायोबबल से छूट दी गई थी.
इसे भी पढ़ें :टंडवा NTPC में बवाल, फूंकी गई हैं 60 गाड़ियां, 200 के खिलाफ एफआईआर, 6 गिरफ्तार




