ELECTION SPECIALJharkhandRamgarh

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव: 11 बजे तक हुआ 32.51% वोटिंग, तस्वीरों में देखें वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह

Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज हो रहे मतदान में सुबह 11 बजे तक 32.51 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. विधानसभा क्षेत्र के 405 मतदान केंद्रों में वोट डाले जा रहे हैं,जहां अब तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने की जानकारी सामने आई है. इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्वाचन कोषांग से जारी आंकड़ों के अनुसार मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में मतदान को लेकर ज्यादा रुझान दिखाई दे रहा है. इससे पूर्व सुबह 9 बजे तक 15.19% वोट डाले जा चुके थे. बता दें कि शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे.

Related Articles

Back to top button