
Dhanbad: रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, पीके रॉय कॉलेज के पास मारी गई गोली. गंभीर स्थिति को देख SNMMCH के डॉक्टरों ने असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. DySP अमय कुमार पांडेय पहुंचे है. घटना बुधवार की सुबह हुई है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपेंद्र सिंह अपने बच्चे को कॉलेज छोड़ने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.
जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र सिंह का अपने रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था. इसके अलावा “गैंग्स ऑफ वासेपुर” के गैंगस्टर प्रिंस खान से भी अदावत थी. घटना के पीछे कारणों की जांच में धनबाद की पुलिस जुट गई है. गौरतलब है कि पहले भी उपेंद्र सिंह पर हमला हुआ था. उपेंद्र सिंह को बैंक मोड़ होटल स्काइलार्क के बाहर गोली मारी गई थी. तब 5 महीने लंबे इलाज के बाद उपेंद की जान बची थी. वहीं हाल के दिनों में धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने उसे धमकी दी थी.
इसे भी पढ़ें: बजट सत्र : संसद में बजट पढ़ने से पूर्व सीतारमण ने राष्ट्रपति से लिया अप्रूवल




