Crime NewsDhanbadJharkhandLead NewsNEWSRanchi

धनबाद: कालूबथान में पत्थर कारोबारी की कृष्णधाम के पास गोली मारकर हत्या

Dhanbad/Ranchi: धनबाद जिले के कालूबथान ओपी इलाके में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात अपराधियों ने आंखद्वारा कृष्णा धाम के पास यह वारदात मंगलवार सुबह अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह मंदिर के बगल में शव मिला, मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बलियापुर दौलाबड़ निवासी अशोक गोप के तौर पर हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह अपराधियों ने कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा कृष्णा धाम के पास वारदात को अंजाम दिया है. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. शव की शिनाख्त बलियापुर प्रखंड के अशोक गोप के रूप में की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: एक अप्रैल को नौ लाख गाड़ियां हो जाएगी कबाड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नए वाहनों को लाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Related Articles

Back to top button