JharkhandNEWSRanchi

रांची: शहीद दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग सभागार में रखा गया दो मिनट का मौन

Ranchi: शहीद दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया.

मौके पर संयुक्त सचिव,  जीतेन्द्र कुमार देव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है . उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता तभी होगी जब हम सभी उनके बताये मार्गों पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वह्न करेंगे.

साथ ही उन्होने कहा स्वंतत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को आज कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार के बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन करने के फैसले पर होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई, मामला छह फरवरी के लिए सूचीबद्ध

Related Articles

Back to top button