GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह में मछली लोड गाड़ी को ट्रक ने मारा टक्कर, उपचालक की मौत

Giridih: गांडेय थाना इलाके के महेशमुंडा के दिघारियाखुर्द गांव के समीप एक बड़े मालवाहक गाड़ी ने मछली लोड गाड़ी को टक्कर मार दिया. मौके पर ही मछली लोड गाड़ी के उप चालक की मौत हो गई. जबकि चालक भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार मछली लोड गाड़ी को लेकर ड्राइवर अपने उप चालक के साथ बंगाल से आ रहा था. इसी दौरान जब मछली लोड गाड़ी अहले सुबह महेशमुंडा के दिघरियाखुर्द के समीप पहुंचा तो गिरिडीह से गांडेय की और जा रहे एक बड़े मालवाहक गाड़ी ने मछली लोड गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबरदस्त था की मछली लोड गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. जबकि मालवाहक गाड़ी का चालक और खलासी फरार होने में सफल रहा. इस दौरान टक्कर की आवाज सुनकर कई स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और घटना की जानकारी गांडेय थाना पुलिस को दिया.

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा लेकर खड़े भारतीयों पर किया हमला, पांच घायल

 

Related Articles

Back to top button