
New Delhi: ऑस्ट्रेलिया में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने अपने हाथों में लिए राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भारतीयों पर हमला किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इस घटना में पांच लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है.
I strongly condemn anti India activities by pro Khalistani in Australia. Anti-social elements that are trying to disrupt the peace & harmony of the country with these activities, must be dealt with strongly and culprits must be brought to books.@ANI pic.twitter.com/xMMxNTQscc
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) January 29, 2023
ऑस्ट्रेलिया टुडे ने ट्वीट कर बताया कि मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में खालिस्तान समर्थकों के हमलों में पांच लोग घायल हो गए. वीडियो वायरल होने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की निंदा की.
भाजपा ने की निंदा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा करता हूं. असामाजिक तत्व जो इन गतिविधियों से देश की शांति और सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाना चाहिए.
गिरफ्तार किए गए दो लोगों की उम्र 30 साल के आसपास
ऑस्ट्रेलियाई हिंदू मीडिया ने ट्वीट किया कि तलवार से लैस खालिस्तानी गुंडे, जिसने तिरंगा पकड़े भारतीयों पर हमला किया. पुलिस ने आज मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में एक खालिस्तानी को गिरफ्तार किया. हमले की निंदा करते हुए विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि हिंसक हमले के बाद अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए दो लोगों की उम्र 30 साल के आसपास है और उन्हें दंगाई व्यवहार के लिए पेनल्टी नोटिस जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, पांच सदस्यीय पीठ के समक्ष भेजने की मांग




