Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मोबाइल छिनतई करने के बाद दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, पुलिस ने पकड़ा, बिरसानगर में भी जुआ खेलते दो धराए

Jamshedpur : जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले में जाकिरनगर क्रॉस रोड नंबर 12 निवासी मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार किया है. मुस्ताक के पास से पुलिस ने छिनतई किए हुए 10 मोबाइल बरामद किए है. पूछताछ में उसने बताया कि वह घटना से पहले एक मोबाइल छिनतई कर भाग था और दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक me था तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया. इधर बिरसानगर पुलिस ने भी जुआ खेलते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कमल कांति मालाकार और अनूप महतो शामिल है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि संडे मार्केट टेंपू स्टैंड के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में कई लोग फरार हो गए जबकि दो को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button