रांची : राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में कन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली नर्सों को अस्पताल परिसर में ही आवास की सुविधा देने की योजना बनायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुविधा लेने से पहले नर्सों को एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर करना होगा जिसके अनुसार जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में कभी भी बुलाया जा सकेगा।
एग्रीमेंट के मुताबिक डि्यूटी से नर्स इंकार नहीं कर सकेंगी। नर्सों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने वर्किंग गल्र्स हॉस्टल में तीन सौ सिंगल बेडरूम फ्लैट बनाये जाने की योजना तैयार की है। हालांकि इस संबंध में नर्सों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है।




