JharkhandLead NewsNEWSRanchi

सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने को बेंगलुरु रवाना हुई झारखंड की टीम, निहारिका को कप्तानी

Ranchi: बीसीसीआई सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड की महिला टीम बेंगलुरु के लिए रवाना हो गयी. जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती के अनुसार इस टीम की कप्तानी निहारिका को दी गयी है. टीम बेंगलुरू जाने के बाद तीन अभ्यास मैच खेलेगी. इसके बाद टूर्नामेंट में भाग लेने को 15 जनवरी को पुडुचेरी जाएगी.

 

वहां पहला अभ्याय मैच 18 जनवरी को केरल से खेलेगी. टीम में निहारिका के अलावा अश्विनी कुमारी (उप कप्तान), अनुजा पाटिल, शुभ लक्ष्मी, दिव्यानी प्रसाद, ऋतु कुमारी, आरती कुमारी, मोनिका मुर्मू, शांति कुमारी, ममता पासवान, सोनिया, रुमा कुमारी महतो, खुशबू कुमारी, प्रजक्ता, प्रिया कुमारी, मानसी सिंह. टीम के कोच उमेश शेट्टी और सीमा सिंह हैं. ट्रेनर के तौर पर प्रमोद कुमार, फिजियो पूजा दत्ता और टीम मैनेजर के तौर पर गुरुवारी हेंब्रोम हैं.

Related Articles

Back to top button