JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : अब अनावश्यक वाहन नही कर सकेंगे एमजीएम अस्पताल में प्रवेश, लगा ड्रॉप गेट

Jamshedpur : विगत कुछ महीनों से एमजीएम अस्पताल का लगातार काया कल्प हो रहा है चाहे वह साफ सफाई हो, सौन्दर्यकरण हो या फिर भवन का एक्सटेंशन. यह लगातार जारी है. ऐसे में एक और आयाम जुड़ने जा रहा हैं वह है अस्पताल के मुख्य द्वार में ड्रॉप गेट का लगना. इस व्यवस्था के बारे में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सह अस्पताल प्रशासक नंदकिशोर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य द्वार में वाहनों को रोकने पर सड़क में जाम की स्थिति बन जाती थी जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी. उसी के मद्देनजर मुख्य गेट से आगे ड्रॉप गेट लगाया गया हैं जहां गेट में तैनात सुरक्षाकर्मी इमरजेंसी मरीजों को देखकर ही परिसर के अंदर वहान ले जाने की अनुमति देंगे. इससे परिसर के अंदर वाहनों की जमावड़ा नहीं लगेगा और अस्पताल भी स्वच्छ और सुंदर दिखेगा. यह ड्रॉप गेट अस्पताल प्रबंधक के आग्रह पर टाटा मोटर्स ने अनुदान पर दिया है जो अस्पताल के लिए काफी अहम है.

Related Articles

Back to top button