
Ranchi : झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों में 5 वर्षों से अधिक लंबित मामलों के निष्पादन के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी ने टीम गठित कर मामलों का निष्पादन करने का आदेश दिया था. गठित टीम ने पिछले 5 सालों से लंबित मामलों का निष्पादन बड़ी तेजी से किया. पांच सालों से लंबित 3704 कांडों में से करीब 2787 लंबित मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. महज 917 लंबित मामले बचे हैं, जिनके निष्पादन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. लंबित मामलों के निष्पादन के लिए आज पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से समीक्षा की.
इसे भी पढ़ें – कैबिनेट की बैठकः मदरसों और संस्कृत विद्यालयों पर मेहरबान हुई हेमंत सरकार, अनुदान हुआ दोगुना



