GumlaJharkhandNEWS

भाजपा नेता सुमित केशरी को गोली मारने वालों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित

Ranchi: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केशरी और उसके भतीजे के साथ रोकेड़ेगा मोड़ के समीप अपराधियों ने देर रात मारपीट की थी. अपराधी दो की संख्या में पहुंचे थे. मारपीट के बाद अपराधी सुमित केशरी से बाईक मंगवाया और उसी बाईक पर सुमित केशरी को बैठाकर कुछ दूर लूटवा गांव तक ले गया. अपराधियों ने भतीजे को किसी को फोन पर जानकारी नहीं देने की धमकी दी. लूटवा गांव के पास सुमित केशरी को अपराधियों ने पैर में गोली मार दी. करीब डेढ़ घंटे बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस सुमित केशरी को गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेडिका हॉस्पीटल भेज दिया. घटना के कारणों के बारे कोई बता नहीं पा रहा है. पुलिस सुमित केशरी के मोबाइल का कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है. वहीं घटना के उद्भेदन के लिये बसिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button