Jamshedpur

पुण्यतिथि पर याद किए गए पोखरिया में पूर्व मुखिया हेमंत सिंह

Patamda : पहली पुण्यतिथि पर पोखरिया पंचायत के पूर्व मुखिया हेमंत सिंह को बुधवार को बोड़ाम में याद किए गए. पुण्य तिथि पर उनके आवास पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन कियाग गया था. इस दौरान बोड़ाम के जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, पंसस देवयानी दास, प्रवीर कुमार दास, मनबोध महतो, लालमोहन महतो, ललित मोहन महतो, तपन कुमार महतो, अलाउद्दीन अंसारी, वंशी महतो व गोपाल महतो आदि ने हेमंत सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की. शुभचिंतकों ने हेमंत सिंह की धर्म पत्नी को आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद की प्रत्याशी बनने की मांग की और उन्हें भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलायाय. जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने बताया कि हेमंत बाबू ने जनता के बीच सर्वसुलभ एवं व्यवहार कुशलता के बदौलत लोकप्रियता हासिल की थी लेकिन बीमारी के कारण पिछले वर्ष आज ही के दिन उनका असामयिक निधन हो गया.

इसे भी पढ़ें- पटमदा-कमलपुर के पेट्रोल पंप व ज्वेलरी दुकानों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

 

Related Articles

Back to top button