Fashion/Film/T.V

एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा से गोवा में की शादी

Panaji : ‘ मसान ’ फिल्म की अभनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने गोवा में एक निजी समारोह में अपने एक्टर-रैपर ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा से शादी कर ली. दोनों ने शुक्रवार को गोवा के एक रिसोर्ट में शादी की. शादी में इसमें करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुये. शादी के बाद दोनों ने बताया कि हमने जीवन भर साथ रहने के लिए भगवान से आशीर्वाद प्राप्ति की खातिर अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में अग्नि के सात फेरे लिए.

इसे भी पढ़ें- घाटे में चल रही IDBI में 13 हजार करोड़ निवेश करेगी LIC

श्वेता से पांच साल छोटे हैं चैतन्य

शादी में कोई भी बॉलीवुड सेलेब शामिल नहीं हुआ था. वहीं शादी की सामने आई तस्वीरों में श्वेता ने पिंक एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही है. वहीं चैतन्य मरून कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे. चैतन्य श्वेता से पांच साल छोटे हैं. हालांकि इस बारे में चैतन्य का कहना है कि श्वेता 32 की उम्र में भी काफी यंग दिखती हैं. श्वेता के बारे में काफी कम लोगों को यह पता है कि वह दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पी.के.त्रिपाठी की बेटी हैं.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, कहा- इससे बदतर स्थिति क्या होगी कि सीएम और डीजीपी को पता ही नहीं चला कितने जवान हुए थे अगवा

शादी के बाद पूल एंड पयजामा पार्टी का आयोजन

श्वेता ने अपनी शादी में पापा डोंट प्रीच द्वारा तैयार किया हुआ परिधान पहना जिसे दे विका नारायण ने डिजाइन किया था. शादी की थीम को उनकी प्रेम कहानी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था. जिसके बाद शनिवार को दोनों ने फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के लिए एक ‘ पूल एंड पयजामा ’ पार्टी रखी है. गौरतलब है कि श्वेता (32) वेब धारावाहिक ‘ मिर्जापुर ’ और ‘ कारगो ’ में नजर आने वाली हैं जबकि चैतन्य जोया अख्तर की ‘ गुल्ली बॉय ’ में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button