Palamu

पलामू: मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में तीन घंटे तक चली छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

Palamu: मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में गुरुवार दोपहर पलामू के डीसी आंजनेयुलु दोड्डे  और एसपी चंदन कुमार सिन्हा की जॉइंट टीम ने 3 घंटे तक सघन छापामारी अभियान चलाया. हर एक वार्ड की तलाशी ली गई लेकिन किसी वार्ड से किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ.

डीसी-एसपी की टीम ने रूटीन जांच के तहत गुरुवार की दोपहर करीब 1.30 बजे के आसपास सेंट्रल जेल में छापामारी शुरू की। छापामारी शाम 4.30 बजे तक चली. 3 घंटे की सघन छापामारी में जेल के हर एक वार्ड को खंगाला गया. महिला और बुजुर्ग वार्ड में भी तलाशी ली गई. 1-1 कैदी के झोले और सामानों की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुए.

छापामारी में सिविल और पुलिस प्रशासन मिलाकर 10 टीमें बनाई गई थी. डीसी, एसपी के अलावा एसडीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, कई थाना प्रभारी, सहायक अवर निरीक्षक और पुलिस जवान शामिल थे.

बताते चलें कि मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में 1 हजार के आसपास कैदी हैं। इसमें कई बड़े अपराधियों के अलावा नक्सली और उग्रवादी शामिल हैं. सेंट्रल जेल से किसी तरह की कोई आपराधिक घटना ना हो, इसके मद्देनजर समय समय पर रूटीन जांच के तहत छापामारी अभियान चलाया जाता है, ताकि आपत्तिजनक सामान बरामद किया जा सके. इनमें मोबाइल फोन, धारदार हथियार, नशीला पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद करने की कोशिश छापामारी टीम के द्वारा की जाती है.

इसे भी पढ़ें: ईडी का दावाः RIMS में पंकज मिश्रा से मिलने पहुंचे थे साहिबगंज DMO

Related Articles

Back to top button