JharkhandRanchi

हेहल अंचल कार्यालय में चोरी की घटनाओं के बाद पहुंचे सांसद संजय सेठ, कहा – अंचल कार्यालय के बगल में बने पुलिस पिकेट

Ranchi : हेहल अंचल कार्यालय में 2 दिनों तक लगातार हुई चोरी के बाद आज रांची के सांसद संजय सेठ परिसर कैंपस पहुंचे. पूरी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान सांसद ने वहां के कर्मचारियों से भी बात की और चोरी हुए स्थल का अवलोकन किया. इसके बाद श्री सेठ ने पूरी घटना पर सवाल उठाए. कहा कि 1 साल में यहां 4 बार चोरी हुई, 2 चोरियां तो लगातार हुईं. बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि अंचल कार्यालय में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रहते हैं. इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रशासन के द्वारा सतर्कता नहीं बरता जाना, चोरी के मामले का खुलासा नहीं किया जाना, स्पष्ट रूप से इनकी लापरवाही को दर्शाता है. श्री सेठ ने कहा कि हेहल अंचल कार्यालय में बाउंड्री तक नहीं है, जिससे यह और भी असुरक्षित है. सिर्फ अंचल कार्यालय असुरक्षित नहीं है बल्कि आसपास का बड़ा क्षेत्र असुरक्षित है. इस कार्यालय के बगल में सरकारी भवन खाली पड़े हैं. झारखंड पुलिस और जिले के अधिकारियों को चाहिए कि यहां तत्काल पुलिस पिकेट की स्थापना करें ताकि क्षेत्र सुरक्षित हो सके.

अभी जब रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, ऐसी स्थिति में यह मुख्य मार्ग बन चुका है, जिससे लोग बड़ी संख्या में आवाजाही कर रहे हैं. कई बार महिलाएं, पारिवारिक लोग भी आना-जाना करते हैं. यह बड़ा क्षेत्र सुनसान पड़ा रहता है. इसलिए जिला प्रशासन इस मामले पर गंभीरता बरते और अविलंब यहां पुलिस पिकेट की स्थापना करें ताकि अंचल कार्यालय के साथ-साथ क्षेत्र भी सुरक्षित हो सके.

इसे भी पढ़ें – BIG NEWS : लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आइईडी मिले

Related Articles

Back to top button