JharkhandRanchi

जी-20 बैठक को लेकर साफ-सफाई दुरुस्त करने का मेयर ने दिया निर्देश, नगर आयुक्त ने भी लगायी फटकार

Ranchi : आज 29 दिसंबर को मेयर डॉ आशा लकड़ा और नगर आयुक्त शशि रंजन ने नागा बाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण किया. मेयर ने कहा कि अगले साल होने वाली जी-20 बैठक को लेकर साफ-सफाई को लेकर भी निरीक्षण किया गया है. बाहर से लोग आएंगे तो उनके सामने हमारी अच्छी छवि बने इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नागा बाबा खटाल एरिया में एक पुस्तकालय खोलने की योजना है जहां पर कोई भी स्टूडेंट आकर पढ़ाई कर सकेगा. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई स्थानों पर मरम्मती की जरूरत है, जिसपर नगर आयुक्त द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित संवेदक को इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर पार्षद, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन व अन्य कर्मी मौजूद थे.

फुटपाथ पर दुकान लगाई तो कार्रवाई

नगर आयुक्त ने सभी फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि अपने अपने आवंटित स्थलों पर ही अपनी दुकान लगाएं तथा अपने आसपास सफाई बनाए रखें. नगर आयुक्त द्वारा सख्त निदेश दिया गया कि यदि फल या सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटित किया गया है और उक्त विक्रेता फिर भी अपनी दुकान फुटपाथ पर लगाता है तो ऐसी स्थिति में उस दुकानदार का आवंटन रद्द किया जाएगा.

बसाए जाएंगे नारियल पानी बेचने वाले

कचहरी चौक से नागा बाबा वेंडर मार्केट तक डाब ( नारियल पानी) बेचने वालों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. नगर आयुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि सभी नारियल पानी बेचने वालों का सर्वे कर नागा बाबा वेंडर मार्केट के परिसर में व्यवस्थित किया जाएं. नगर आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि वेजिटेबल मार्केट के आसपास किसी भी प्रकार की दुकानें, ठेले, खोमचे इत्यादि नहीं लगें, यह सुनिश्चित करना होगा.

इसे भी पढ़ें – हेहल अंचल कार्यालय में चोरी की घटनाओं के बाद पहुंचे सांसद संजय सेठ, कहा – अंचल कार्यालय के बगल में बने पुलिस पिकेट

Related Articles

Back to top button