ChatraCrime NewsRanchi

चतरा में सड़क निर्माण में लगे जेसीबी आगजनी की घटना में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार

Ranchi: चतरा पुलिस ने सड़क निर्माण में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर जलाने की घटना में शामिल एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली नंदकिशोर लोहरा लावालौग थाना क्षेत्र के कोटारी गांव का रहने वाला है. नंदकिशोर लोहरा को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है. बता दें कि 12 दिसमबर को देर रात बरेनी-कोलकोले निर्माणाधीन सड़के के किनारे करमाही जंगल के पास दो जेसीबी वाहन भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने जला दिया था.
इसे भी पढ़ें: लातेहार और चतरा में टीपीसी के सब जोनल कमांडर अनूप जी पर दर्ज हैं आठ मामले

करीब तीन दर्जन की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने घटना के बाद धमकी दिया गया था कि बिना लेवी दिये सड़क का काम नही करना है. मामले को लेकर सदर थाना में 35 नामजद नक्सली पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वही नक्सलियों के गिरफ्तारी के लिये एसआईटी का गठन किया गया था. इसी क्रम में नंदकिशोर को गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button