
Deoghar: जरूरतमंदों की सेवा में तल्लीन रहने वाले युवा नेता सह आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने आज फिर एक बार मानवता का परिचय दिया. उन्होंने गरीब असहाय लोगों को कड़ाके की शीतलहरी से बचाव के लिए उनके बीच कंबल का वितरण किया. आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने ठंड में लाचार, असहाय व गरीबों को राहत देने के लिए घूम घूम कर जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते नजर आए. इसी कड़ी में शुक्रवार रात को और शनिवार सुबह को नगर निगम क्षेत्र में अलग अलग जगहों जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करवाने का काम किया. इस मौके उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है, जहां एक ओर आम आदमी इस कड़ाके की ठंड में अपने लिए खुद से तमाम व्यवस्थाएं करता है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद के निरसा में बोरियों में भरे भारी मात्रा में कोयला जब्त

लेकिन वहीं कुछ लोग ग़रीबी के कारण जरूरत के समान की व्यवस्था नहीं कर सकता है. ऐसे में हम आम आदमी पार्टी का एक सच्चा सिपाही होने के नाते जरूरतमंदो के कष्टों को महसूस करके बढ़-चढ़कर उनकी मदद के लिए आगे आते है. ऐसे लोगों हम ढूंढ़ कर उनके पास पहुंच रहे हैं, जिन्हें वास्तविक में इसकी जरूरत है. धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया जा रहा है. ज्ञात हो कि डॉ राजीव सेवाभाव के तहत पूर्व में गरीब बच्चों के लिए पाठ सामग्री का वितरण समेत कई तरह सेवा में जुड़े रहते है. इस अवसर पर डॉ पूजा रॉय, रंजन यादव, तूफ़नी कुमार, सुगन पासवान सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया.




