Dhanbad

धनबाद के निरसा में बोरियों में भरे भारी मात्रा में कोयला जब्त

Dhanbad: धनबाद पुलिस लगातार कोयला चोरों के खिलाफ अभियान चला रही है. बावजूद कोयला चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार के नेतृत्व में निरसा पुलिस, सीआईएसएफ और ईसीएल सुरक्षा टीम ने मुगमा लतीफ बाबू तलाब के समीप छापेमारी कर करीब एक हजार की संख्या में बोरियों में भरे अवैध कोयला जब्त किया है. कार्रवाई के बाद से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. धंधे से जुड़े कारोबारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है.

बताया जाता है कि एसडीपीओ को सूचना मिली कि लतीफ बाबू तालाब एवं मुगमा रेलवे स्टेशन समीप मैदान में भारी मात्रा में बोरियों में कोयला जमा कर रखा गया है. जिसे आसपास के भट्ठों में खपाने की योजना है. इसके बाद पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में बोरियों में भरे कोयला जब्त किया.

मालूम हो कि एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआईएसएफ के साथ अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. बावजूद भारी मात्रा में कोयला मिलना प्रश्न खड़ा कर रहा है.

दो साइकिल और कोयला जब्त

इधर, सुदामडीह पुलिस ने शनिवार को मोहलबनी मुक्तिधाम के समीप छापामारी कर दो साइकिल और कोयला जब्त किया है. छापामारी के दौरान भगदड़ मच गई थी. चोर कोयला और साइकिल छोड़कर भाग खड़े हुए.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: सीआरएस पोर्टल होगा जनगणना का सबसे बड़ा आधार, जन्म मृत्यु का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का निर्देश

Related Articles

Back to top button