Corona_UpdatesHEALTHJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

कोविड से लड़ने को झारखंड तैयार : बन्ना गुप्ता

Ranchi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बैठक की. झारखंड विधानसभा परिसर के अपने कार्यालय कक्ष में कांफ्रेंसिंग के दौरान झारखंड की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी. उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने केंद्र से कोरोना के नए वैरियन्ट ओमिक्रोन BF-7 के सिंपटम के बारे में जानकारी मांगी. साथ ही इसके लक्षण और ट्रीटमेंट सम्बंधित जानकारी भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह से तैयार है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: एनएच पर 48 ट्रामा सेंटर होंगे शुरू, लाइफ सेविंग ड्रग्स के साथ तैनात रहेंगे डॉक्टर

केंद्र 110 करोड़ बकाया मांगा

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से 110 करोड़ रूपए कोरोना का बकाया की भी मांग की। साथ ही बताया कि 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कोविड को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 27 दिसंबर को PSA प्लांट का मॉक ड्रिल करने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को मैन पावर की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

ये दिए गए निर्देश

 

-एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्कैनर से जांच का निर्देश, साथ ही जिला से जोड़ने वाले रास्तो पर चेकिंग पॉइंट के लिए तैयार रहने का निर्देश
-ऑक्सीजन की उपलब्धता, बाहर भेजने की आवश्यकता समेत अन्य हालातों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने का निर्देश
-राज्य स्तर पर ऑक्सीजन बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन बेड समेत अन्य बेड की उपलब्धता की समीक्षा
-ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा
-PSA प्लांट की स्थिति, फायर सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट
-PSA प्लांट के संचालन हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन करें
टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर देने का निर्देश
-नागरिकों से बूस्टर डोज जरूर लेने की अपील
-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध
-जिला स्तर पर बाहर से आये यात्रियों के वैक्सीन सर्टिफिकेट जांच करने का निर्देश
-राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की

Related Articles

Back to top button