
Ranchi: नियोजन नीति के लेकर आज कई जिलों के छात्र सड़क पर उतरे हैं. रांची में भी छात्र सड़क पर उतरे. पुराने विधानसभा से करीब तीन हजार से ज्यादा छात्रों ने रैली निकली और विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़े. लेकिन उन्हें विधानसभा के पहले ही रोक लिया गया. रुकने के बाद छात्र सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे. सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे. पुलिस उनसे शांत रहने और सड़क से हट जाने की बात कहती रही. लेकिन छात्र नहीं माने. करीब तीन बजे विधायकों की एक टीम छात्रों के पास पहुंची और उनसे बात की.
लंबोदर महतो, सत्यानंद भोक्ता, दीपिका पांडे सिंह और विनोद सिंह पहुंचे
छात्रों के हंगामे के बीच सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से एक विधायकों की टीम को छात्रों के पास भेजा गया. टीम में लंबोदर महतो, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू और विनोद सिंह मौजूद थे. उन्होंने छात्रों से बात की और कहा कि सभी विधायक उनके मांग से सहमत है. कहा कि हर हाल में नियोजन मिलनी चाहिए. इसके लिए उन्हें सड़क पर बैठने की जरूरत नहीं है. बल्कि पढ़ाई करने की जरूरत है. छात्रों ने विधायकों के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पढ़ाई का क्या फायदा जब परीक्षा ही सरकार नहीं ले सकती है तो.ल करीब एक घंटे की बातचीत में विधायकों ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने की बात कही और कहा कि किसी भी हाल में यह मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Winter Session: सदन में बोले प्रदीप यादव- भाजपा के तीन सिपाही, आईटी, ईडी और सीबीआई




