ChaibasaCrime NewsJharkhandJharkhand StoryLead NewsRanchi

पुलिस पर जवाबी कार्रवाई की तैयारी में PLGA , कोल्हान वन प्रमंडल स्थित जंगल में प्रवेश न करने की ग्रामीणों से अपील

Ranchi: माओवादी संगठन की पीएलजीए पुलिस पर जबाबी कार्रवाई की तैयारी में है. कोल्हान वन प्रमंडल स्थित जंगल में अगले आदेश तक ग्रामीणों के प्रवेश नही करने की अपील माओवादी संगठन ने की है. भाकपा माओवादी संगठन दक्षिण जोनल कमेटी ने इसके लिये एक प्रेस विज्ञप्ति भी बकायदा जारी किया है. जिसके अनुसार कोल्हान वन प्रमंडल में स्थित सभी वनग्राम, राजस्व ग्राम, जंगल से बाहर मैदान में स्थित और वनोपज से जीविकापर्जन करने वाले सभी गांवो के ग्रामीणों, अंदरुनी ग्रामीण इलाको से गंजो, कस्बों, जिला मुख्यालयो के लिये रोज दिन आवाजाही करने वाले यात्री और निजी वाहन के मालिकों सहित सभी ग्रामीणों के पास दक्षिण जोन कमेटी भाकपा माओवादी की अतिआवश्यक और अक्षरशः सूचना एवं अपील किया जाता है कि ग्रामसभा के माध्यम से लोगों को अवगत करा दे, ताकि अंजाने में जान न गवांना पड़े, साथ ही शहरों से निकलने वाली तमाम यात्री और निजी वाहन के मालिक से भी अपील करते हुए कहा गया है कि ग्रामीण इलाकों से शहर की ओर आवाजाही करते समय बीच बीच में हार्न बजाते चले, साथ ही वाहन में पुलिस वालों को बैठनें नही दें, ना ही अपना वाहन दे.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा में नये साल में पर्यटन स्थलों पर महिला बल सहित रहेगी पर्याप्त सुरक्षा

माओवादी पुलिस को लक्षित करते हुए कोल्हान वन प्रमंडल में स्थित सभी पुलिस कैम्प के चारों ओर जंगल, पहाड़ो, रोड, पगडंडी में बारुदी सुरंग बिछा दिया गया है. साथ ही आटोमेटिव बुवी ट्रैप माइन प्लांट किया गया है. जिसके चपेट में आने से दर्जनों जंगली जानवर सहित रेगड़ाहातु के एक ग्रामीण कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर सहित तीन कोबरा जवान बुबी ट्रैप माइन के चपेट में आ चुके है. इसके चपेट में आने से एक निर्दोश ग्रामीण और एक इंस्पेकटर मारे जा चुके है. माओवादी ने अपील किया है कि अगले आदेश तक जंगल में प्रवेश न करे. ना ही जानकारो को ले जाये.

Related Articles

Back to top button