
Ranchi: झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की ओर से भूख हड़ताल की शुरूआत कर दी गयी है. इसके साथ ही बिजली विभाग ने भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिये कमर कस ली है. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने इस संबध में आदेश जारी किया है. उन्होंने सभी एग्जीक्यिूटिव और जूनियर इंजीनिर्यस को आदेश दिया है कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त मैनपावर रखने की जरूरत हो, तो विभागीय संवेदक से दक्ष कर्मियों से काम लिया जायें. बिजली कर्मियों के हड़ताल पर जाने का असर बिजली व्यवस्था पर नहीं पड़नी चाहिये. हर स्थिति में विद्युत आपूर्ति सामान्य रखी जाये. निर्देश में कहा गया है कि रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुचिश्चितिि कया जायें. फिलहाल राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाये रखने के लिए जितनी भी बिजली की आवश्कता है, वह बिजली ग्रीड से उपलब्ध हो रहा है. इसलिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आदेशों का अनुपालन सुचिश्चित करें. जानकारी हो कि प्रमोशन समेत 18 सूत्री मांग के लिये बिजली कर्मियों का भूख हड़ताल बुधवार से शुरू है.
उपस्थिति सुनिश्चितक करने का दिया आदेशरू इस दौरान जीएम ने आदेश दिया है कि शाम पांच बजे से रात के नौ बजे तक हर सबस्टेशन में सहायक विद्युत अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता की उपस्थिति सुचिश्चित हो. सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार हटिया, नामकुम व कांके ग्रीड के संपर्क में रहेंगे. ग्रीड से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर में जितनी बिजली की आवश्यकता है, उतनी बिजली ग्रीड से संपर्क स्थापित कर प्रत्येक सबस्टेशन को उपलब्ध कराया जाये. जानकारी हो कि
बिजली कर्मियों का भूख हड़ताल आज से शुरू हो चुका है. झारख्ंाड पावर वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मी ये आंदोलन कर रहे है. आंदोलन 18 सूत्री मांगों के विरोध में किया जा रहा है. इसके साथ ही राज्य में बिजली संकट भी गंभीर होने की संभावना है. जिसके बाद आपूर्ति कार्यालय ने आदेश जारी किया. यूनियन की मानें तो हड़ताल में दो हजार से अधिक चतुर्थ और तृतीय वर्गीय कर्मचारी शामिल है. जिसमें तकनीकि कर्मचारी ही अधिक है. जो राज्य में बिजली व्यवस्था की कमान संभालते है. अभी भी राज्य में सेंट्रल पुल से कटौती जारी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड: बिजलीकर्मियों की भूख हड़ताल शुरू, बिजली संकट गहराने की आशंका




