Dhanbad

चोपन-चुनार के बीच रेल मार्ग के दोहरीकरण के लिए रेलवे को मिले 1553.28 करोड़, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चोपन-चुनार के बीच रेल मार्ग के दोहरीकरण के लिए रेलवे ने लिए 1553.28 करोड़ रुपये केबिनेट ने मंजूरी दे दी है. यह जानकारी बुधवार को डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन क्षमता को बढ़ाने, ट्रेन संचालन को सुचारू करने, भीड़भाड़ को कम करने और यात्रा और परिवहन को आसान बनाने के लिए 1553.28 करोड़ रूपए की लागत से 112.74 किमी चोपन-चुनार का दोहरीकरण कार्य की जाएगी. इससे खाद्यान्न, उर्वरक, कोयला, सीमेंट, फ्लाई-ऐश, लोहा और तैयार इस्पात, क्लिंकर, कच्चा तेल, चूना पत्थर, खाद्य तेल आदि जैसी विभिन्न वस्तुओं के परिवहन के लिए काफी लाभदायक होगा.

इसे भी पढ़ें: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का इलाज दिल्ली एम्स में कराने की मिली अनुमति

Related Articles

Back to top button