
Koderma: कोडरमा स्टेशन पर एनआई कार्य को लेकर धनबाद कोडरमा गया जंक्शन होकर गुजरने वाली आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों को रद कर दिया गया. यह मेमू ट्रेन नवंबर माह में 25, 26, 27, 29 व 30 नवंबर तथा 01 दिसंबर को ट्रेन संख्या 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी- आसनसोल मेमू एक्सप्रेस रद रहेगी. वहीं, कोडरमा जंक्शन होकर आने और जाने वाले एक जोड़ी ट्रेन पुनर्निधारित व चार ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित कर किया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुनर्निधारित कर चलाई जाने वाली ट्रेन में पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस नवंबर माह में 25, 27 एवं 30 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से 90 मिनट तथा 29 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से 180 मिनट देर से खुलेगी.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: नार्मल हाइट सब-वे निर्माण, दो ट्रेनें कैंसिल, दो का रूट बदला
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
नवंबर माह में 25, 26, 29 एवं 30 को नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पूरी एक्सप्रेस एवं डीडीयू मंडल में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. नवंबर माह में 24 को नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पूरी एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेल एवं डीडीयू मंडल में 180 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है.
इस प्रकार चलेंगी ट्रेनें
नवंबर माह में 28 को नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पूरी एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेल एवं डीडीयू मंडल में 240 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. नवंबर माह में 29 को कोलकाता से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व रेलवे में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.




