
Ranchi: एक हज़ार करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पिछले 7 घंटों से पूछताछ कर रही है. इस बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घबराहट में है और संपत्ति का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं. ईडी की टीम जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ करेगी. पंकज मिश्रा के घर से छापेमारी के दौरान इडी की टीम को हेमंत सोरेन के नाम से ब्लैंक चेक बरामद हुआ था. जिसके बाद से ही कयास लगाई जा रही थी कि ईडी की टीम जल्द ही हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकती है. ईडी की टीम पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को अवैध खनन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पंकज मिश्रा फिलहाल रिम्स में इलाजरत हैं. अवैध खनन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली जानकारी के आधार पर पंकज मिश्रा से क्रॉस सवाल-जवाब करेगी.
सूचना अनुसार ED के सवालों से मुख्यमंत्री घबराहट में हैं,सम्पत्ति के हिसाब की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं?
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 17, 2022
इसे भी पढ़ें: सुदेश महतो ने सरकार पर लगाया निकाय चुनाव में पिछड़ों को राजनीतिक रूप से दरकिनार करने का आरोप




