
Ranchi : गुवाहाटी (असम) में आयोजित 22वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता में झारखंड ने पहली बार 1 स्वर्ण पदक 1, रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है. चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक गुवाहाटी के डॉ जाकिर हुसैन कंपलेक्स में किया गया. इसमें झारखंड से 13 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था. सभी ने पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया. जिसमें मधुपुर के हरिराम टुडू ने एक गोल्ड मेडल तथा एक सिल्वर मेडल जीता. रामगढ़ के जितेंद्र पटेल ने कांस्य पदक जीता. टीम में पांच ऑफिसर पैरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, कमेटी के सीईओ पेरा स्विमिंग ईस्ट जोन के सचिव सुनील कुमार विश्वास, कमेटी के वित्तीय प्रबंधक विवेक राज, कोच उज्जवल घोष, कार्यसमिति सदस्य गोवर्धन रजक भी टीम के साथ थे. चैंपियनशिप में देश के 25 राज्यों से लगभग 800 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया.
इस चैंपियनशिप की मेजबानी पेरालिंपिक एसोसिएशन असम के द्वारा की गयी थी. झारखंड से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में धनबाद से राजकुमार रवानी, सुनील कुमार वर्मा, गोवर्धन रजक, ओम प्रकाश चौहान, शेरू कुमार भुईयां, अशोक कुमार भुइयां, देवघर से उज्जवल घोष, मधुपुर से हरिलाल टूडू, रामगढ़ से रंजीत कुमार, जितेंद्र पटेल, बोकारो से महावीर चौधरी, साहेबगंज से डॉक्टर घोष, पलामू से मुकेश कुमार चौबे शामिल थे
पैरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड ने चैंपियनशिप में झारखंड के परफॉरमेंस पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. पेरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के चयन कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर शिवाजी कुमार, कमेटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, कमेटी के सीईओ सुनील कुमार विश्वास, खेल निदेशक सुगंध नारायण,स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ, कोच उज्जवल घोष एवं वित्तीय प्रबंधक विवेक राज ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कमेटी द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: सात समुंदर पार के खिलाड़ियों को भी आकर्षित करने लगा संताल का फुटबॉल टूर्नामेंट




