ChatraJharkhand

चतरा: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान में जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस, 3 दर्जन से अधिक भट्ठियों को किया नष्ट

Ranchi:  चतरा पुलिस जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर 3 दर्जन से अधिक अवैध शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया है. पुलिस अभियान में दो जेसीबी की मदद से इलाके में अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया. चतरा एसपी के निर्देश पर हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा एवं आसपास के गांव  में अभियान चलाकर कुल 40 अवैध शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया गया. साथ ही 100 ड्राम जावा एवं महुआ को भी नष्ट किया गया. इसके अलावा 200 लीटर महुआ शराब को भी जब्त किया गया. मौके पर पुलिस एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है इसके अलावा चार मोटरसाइकिल भी जबकि गए हैं हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गया है, पुलिस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: असहाय, गरीबों एवं वंचितों के लिए किए जाने वाला कार्य ही सच्ची समाजसेवा: राज्यपाल

Related Articles

Back to top button