Chatra

चतरा में प्रांतीय ,क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Chatra: स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में समारोहपूर्वक राष्ट्रीय,क्षेत्रीय व प्रांतीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. समारोह का शुभारंभ हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा,विद्यालय प्रबन्धकार्य कारिणी समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय, कैलाश रॉय सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य व प्रांतीय सह विज्ञान प्रमुख शमेंद्र कुमार साहू,झुमरी तिलैया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय,स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया . कार्यक्रम में अतिथि परिचय शिवनंदन शर्मा, विषय प्रवेश अयोध्या प्रसाद सिंह व वृत कथन सह पुरस्कर वितरण संदीप कुमार के द्वारा किया गया. अतिथियों ने भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय विज्ञान मेला में भैया आरव राज व शौर्य राज को प्रशस्ति पत्र,मेडल व रेंजर साईकिल देकर सम्मानित किया गया. वही किशनगंज,बिहार में क्षेत्रीय विज्ञान मेला व औरंगाबाद,बिहार में आयोजित प्रांतीय विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. आशीर्वचन के रूप में बच्चों को संबोधन में अतिथियों ने अपने अपने विचार भी रखे.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु भी जायेंगी, जानिये क्या-क्या हो रही है तैयारी

कार्यक्रम के अंत मे सभी के प्रति आभार व कृतज्ञता ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने किया. मंच संचालन डॉ.उदय कुमार पांडेय ने किया. इसके बाद स्थानीय विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि,परिसर में स्वच्छता खेलकूद व अन्य सुविधाओं की बिंदुवार जांच की गई. निरीक्षण दल में ओमप्रकाश सिन्हा, रमेश उपाध्याय व शमेंद्र साहू शामिल थे. सभी ने अलग अलग निरीक्षण कक्षा में कक्ष की साफ सफ़ाई, शैक्षणिक गतिविधि,संख्यात्मक वृत,कार्यलय,परीक्षा विभाग,विद्यालय संचालन व्यवस्था व विद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई. अवकाश पूर्व निरीक्षकों की टोली स्थानीय विद्यालय के आचार्यों से वार्तालाप की. इसमें सबो का परिचय,दायित्व,पढ़ाने की शैली, टीएलएम का उपयोग व पंच पदी शिक्षण व्यवस्था पर विशेष चर्चा -परिचर्चा की गई.

Related Articles

Back to top button