
Ranchi : झारखंड से राज्यसभा सांसद और बीजेपी के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर जानलेवा हमला बरमुरा से अगरतला लौटने के दौरान हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गए हैं. हमला उस वक्त हुआ जब एक बैठक के बाद लौट रहे थे. टिपरा मोथा समर्थकों पर हमले का आरोप है. समीर उरांव के साथ पार्टी नेता विकाश देववर्मा और विद्युत देववर्मा भी मौजूद थे. समीर उरांव इन दिनों त्रिपुरा मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिये “बूथ विजय अभियान” में भाग लेने त्रिपुरा के दौरे पर हैं.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जिले के चौक चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम




