
Ranchi: लुधियाना साइकिल वैली रोड में आयोजित दो दिवसीय (12-13 नवंबर) खेलो इंडिया विमेन साइकिलिंग लीग में झारखंड की संतोषी उरांव ने सब जूनियर बालिका वर्ग में आज कांस्य पदक हासिल किया. मास स्टार्ट स्पर्धा साइकिलिंग प्रतियोगिता में 25 की.मी की दूरी उसने 44.24 मिनट में पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य हासिल किया. उसकी इस उपलब्धि पर झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड साइकिल संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, मुकुल टोप्पो, सुरजीत कुमार,अनिल खन्ना, पप्पू जी, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, झारखंड साइकिलिंग संघ कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, एस.के पांडे, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, विनय पांडे, रामगढ़ जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष सीडी सिंह ,गोड्डा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रितेश झा ,विनय कुमार पांडेय (अध्यक्ष धनबाद जिला संघ), साहिबगंज जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, गढ़वा जिला सचिव अरविंद दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, दुमका जिला साइकिलिंग अध्यक्ष वरुण कुमार, नवनीत कुमार,अमित कुमार लोहरदगा सचिव दीपक कुमार, जामताड़ा सचिव सलिल कुमार तथा साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों एवम् साइकिलिंग के प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट {जे.एस.एस.पी. एस} ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23: मुंबई, महाराष्ट्र और पांडिचेरी ने जीत के साथ की शुरूआत




