
Jamshedpur : दो साल के अंतराल के बाद शुक्रवार 11 नवंबर को रवींद्र भवन साकची में 36 वें जमशेदपुर पुस्तक मेला का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम की डीसी विजया जाधव ने पुस्तक मेला का औपचारिक उदघाटन किया. उन्होंने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को आह्वान किया कि वे इस मेले का लाभ उठायें. कोल्हान यूनिवर्सिटी के वीसी गंगाधर पंडा ने कहा कि पुस्तकों के बगैर जिंदगी का कोई महत्व नहीं है. टैगोर सोसायटी के महासचिव आशीष चौधरी ने कहा कि पुस्तक मेला का मकसद नयी पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ना है. सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की वजह से नयी पीढ़ी का पुस्तकों के प्रति रुझान कम हुआ है. इस साल हमने सारे स्कूलों को केवल दो रुपए की इंट्री पास भेजा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस मेला में आ सकें. यही नहीं, विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ पेरेंट्स को भी मेले में आने का आह्वान किया.
मेला में देश भर के 67 प्रकाशक
देश भर के 67 प्रकाशक इस साल मेला में हिस्सा ले रहे हैं. दो साल के अंतराल के बाद मेला का आयोजन हो रहा है. 11 से लेकर 20 नवम्बर के बीच चलने वाले इस मेला का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल भी हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा बांग्ला, उर्दू, संथाली, हो और कुरमाली भाषा में पुस्तकें मिलेंगी. पुस्तक मेला में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और पटना के प्रकाशक शिरकत कर रहे हैं.
टिकट दर में कोई बढ़ोतरी नहीं
इस साल भी पुस्तक मेला में प्रवेश के लिए पांच रूपए का इंट्री टिकट है. यह पिछले कई सालों से है. मेले की टाइमिंग सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे और शनिवार-रविवार को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक होगी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र: फ्रंटफुट पर हेमंत की बैटिंग और बाउंड्री लाइन पर खड़ी भाजपा




