
Ranchi : रिम्स अस्पताल इन दिनों कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के लिए आराम फरमाने की जगह बन गया है. अस्पताल के कुछ वार्डों में ऐसे विशिष्ट कैदी अपने परिवार के साथ गुफ्तगू करते हुए दिख ही जाते हैं. जेल से निकल कर बस इलाज का बहाना करते हुए रिम्स पहुंच जाते हैं.
केस नम्बर एक
तमाड़ से विधायक रहे रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व मंत्री राजा पीटर 29 जनवरी से यहां भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि हार्ट में हो रही परेशानी को लेकर इलाज के लिये रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में एडमिट हैं. पीटर ने कहा की रक्त संचार में समस्या हो रही है. जिसकी वजह से इलाज के लिये होटवार जेल से रिम्स आया हूं. इनका इलाज डॉ जेके मित्रा की देखरेख में चल रहा है. लेकिन पूर्व मंत्री की हालत देखकर ऐसा नहीं लगता कि उनकी स्थिति ज्यादा खराब है.
केस नम्बर दो
रिश्वत लेने के आरोप में केंद्रीय कारा डाल्टनगंज से इंस्पेक्टर कनक द्विवेदी को रिम्स लाया गया. 12 जनवरी को इन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया. इंस्पेक्टर द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ बेड पर बातचीत कर रहे थे. जैसे ही न्यूज़ विंग के कैमरे की नजर इंसपेक्टर पर पड़ी तो आनन-फानन में कंबल से अपना चेहरा छिपाने लगे. वहीं इनकी पत्नी भी कैमरे की नजर से बचती दिखी. जबकि इनकी सुरक्षा में आये पुलिसकर्मी भी वार्ड में आराम फरमाते हुए दिखे.
इसे पढ़ें – रांची : नशे में टल्ली घायल जवान ने किया रिम्स में हंगामा, बिना हेलमेट चला रहा था बाइक (देखें वीडियो)
आराम फरमाने वाले कैदी जाएंगे वापस : उपनिदेशक
रिम्स उपनिदेशक गिरजा शंकर प्रसाद से जब हमने इस विषय पर जानना चाहा, तब उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि वैसे कैदी जो आराम फरमा रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर वापस जेल भेजा जाएगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




