
Ranchi : एडीजी अभियान संजय लाटकर ने उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आनेवाले पांच जिलों में 5 व 10 वर्षों से अधिक पुराने लंबित आपराधिक कांडों की समीक्षा हजारीबाग पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में की. इस समीक्षा बैठक में उनके द्वारा पुराने कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए अनुसंधानकर्ताओं व पर्यवेक्षी पदाधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिये. इस बैठक में हजारीबाग डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह, सीआइडी डीआइजी एम. तमिल वानन, हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे व अन्य चार जिलों के एसपी, डीएसपी व अनुसंधानकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में 566 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास



