GiridihJharkhand

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गिरिडीह सिख समुदाय ने निकाली प्रभात फेरी

Giridih: सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 535वें प्रकाशोत्सव के मौके पर गिरिडीह में प्रभात फेरी निकलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में शनिवार की सुबह निकले प्रभात फेरी में भी सिख समुदाय के श्रद्धालु शामिल हुए. तो गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक गुणवंत सिंह सलूजा और पूर्व प्रधान सेवक डा. अमरजीत सिंह सलूजा के साथ ऋषि सिंह सलूजा, नरेन्द्र सिह शम्मी समेत काफी संख्या में सिख समुदाय की महिलाओं के साथ गणमान्य लोग शामिल हुए. शहर में अहले सुबह निकले प्रभात फेरी के दौरान सिख संगत शब्द-र्कीतन और अरदास करता हुआ भ्रमण करते नजर आएं. शहर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी भंडारीडीह स्थित सलूजा हाउस स्थित ऋषि सिंह सलूजा के आवास पहुंच कर समाप्त हुआ. जहां सिख समुदाय के श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें: एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी रांची की कुमारी सृजन

Related Articles

Back to top button