Uncategorized

जामताड़ाः सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्चा घायल, धनबाद रेफर

NEWSWING

Jamtara, 30 September : बाईक की टक्कर लगने से 12 वर्षीय बच्चा रमन भारद्वाज घायल हो गया. घटना शनिवार की शाम छह  बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोर्ट रोड की तरफ से तेज रफ्तार से आती हुई एक बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी. जिसमें बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गया. गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों और बच्चे के परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बच्चे को धनबाद रेफर किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button