Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : बिरसानगर थाना के पास व्यक्ति पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना के पास स्थानीय निवासी शंभू नामक व्यक्ति पर फायरिंग की गई. घटना के बाद शंभू भागता हुए थाना पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.हालांकि, प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस को घटना स्थल से कोई खोखा भी नही मिला है और ना ही आस पास के लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी. शंभू का कहना है कि वह थाना के बगल वाली गली पर था तभी बाइक से दो युवक आए और उसपर फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button