
Giridih: आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता को लेकर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ गांडेय विधायक सरफराज अहमद अपने-अपने क्षेत्र में हर रोज कैंप पहुंच कर लोगों की परेशानियों को दूर करते दिख रहे हैं. सदर विधायक सोनू इस दौरान सदर प्रखंड के बरमोरिया पहुंचे. जहां कैंप में लोगों का पहुंचना शुरु था. तो सीओ रविभूषण प्रसाद, मुखिया मुन्ना साव समेत कई और पदाधिकारी वहां मौजूद दिखे. जबकि कई युवतियां भी वहां सावित्री बाई फूले किशोरी योजना का निबंधन कराने पहुंची थी. कैंप में पहुंच रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सदर विधायक खुद एक-एक लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पदाधिकारियों और कर्मियों को कई निर्देश देते दिखे. जमीन का म्यूटेशन छोड़ कैंप में हर योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों को उसे जोड़ा भी जा रहा था.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: वृद्धाश्रम की वार्डन ने दो बुजुर्गों से ठगे 38 हजार रुपये




