
Chakradharpur : पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव पुलिस ने पीएलएफआई समर्थक डेनियल मुंडा उर्फ डेनियल बोदरा उर्फ लंबू और अफीम तस्करी के मामले में प्रवीण महतो को गिरफ्तार किया है. दोनो के खिलाफ बंदगांव थाना में मामला दर्ज था. दोनो फरार चल रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनो अपने घर आए हुए है. इसके बाद पुलिस ने सूचना कि सत्यापन कर छापेमारी की और दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते हुए सर्कल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि साल 2019 में डेनियल के खिलाफ बंदगांव थाना में पीएलएफआई का समर्थन करने का मामला दर्ज किया गया था. डेनियल तब से फरार चल रहा था जबकि प्रवीण के खिलाफ अफीम तस्करी का मामला दर्ज है. दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




